Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के शुभ अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भगवान जगन्नाथ से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए रथ यात्रा को आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।
 

16 Jul 2026

रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

कोलकाता। भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के शुभ अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भगवान जगन्नाथ से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए रथ यात्रा को आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। यह भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक शानदार अभिव्यक्ति है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। ये परंपराएं विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि वे हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति प्रदान करें और हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करें।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा को नमन करते हुए कहा कि प्रभु की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने देश, समाज और समस्त मानवता के कल्याण की कामना करते हुए सभी को रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और "जय जगन्नाथ" का उद्घोष किया।

उधर, रथयात्रा के अवसर पर भाजपा नेता दिलीप घोष अपनी मां और पत्नी के साथ नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मायापुर चंद्रोदय मंदिर में भगवान की आरती की, गोपूजन और गोसेवा में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया, उनके चरण धोए और यज्ञ में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस्कॉन जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की रथयात्रा में शामिल होकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभक
भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के शुभ अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुभकामनाएं दीं। दोनों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News